Featured

दरभंगा में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी,बारिश से मैदान में पानी:DM बोले- वाटरप्रूफ पंडाल बन रहा, परेड के लिए ऑप्शनल प्लान तैयार।

दरभंगा में 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी चल रही है। इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। लहेरियासराय स्थित पोलो ग्राउंड में हर साल की तरह इस साल भी मुख्य समारोह का आयोजन होगा, जिसमें परेड, झंडोतोलन और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी और मेहमान मौजूद रहेंगे।

तैयारी का निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी अपने दलबल के साथ सोमवार को पहुंचे। उन्होंने मैदान की स्थिति का जायजा लिया और जहां भी कमी पाई, उसे तुरंत दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

लगातार हो रही बारिश से मैदान में जल जमाव

जिलाधिकारी ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से मैदान में जल जमाव और मिट्टी गीली हो गई है। नगर निगम को निर्देश दिया गया है कि फील्ड को पूरी तरह तैयार करें, आवश्यकता पड़ने पर ‘लेवलिंग’ करें और जल निकासी की व्यवस्था करें। उन्होंने यह भी कहा कि बारिश की स्थिति में परेड और झंडोतोलन कैसे होगा, इसके लिए ऑप्शनल योजना तैयार रखी जाए।

इस बार मैदान में वाटरप्रूफ पंडाल लगाया जा रहा है, ताकि बारिश होने पर भी कार्यक्रम प्रभावित न हो। स्टेज को पहले से अधिक लंबा और मजबूत बनाया गया है। कार्यक्रम में मुख्य मेहमान के रूप में प्रभारी मंत्री मंगल पांडे शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *