Featured

समस्तीपुर में दो पक्ष आपस में भिड़े, 8 घायल:बारिश का पानी बहाने को लेकर हुआ विवाद, 5 को अस्पताल में कराया भर्ती।

समस्तीपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट में 8 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के बीच बारिश का पानी बहाने को लेकर विवाद हुआ था। घायलों में राहुल कुमार, निखिल कुमार, रोशन कुमार, रितिक रोशन, सुभद्रा देवी, ललिता देवी और सूरज कुमार शामिल हैं।

तीन लोगों का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। पांच लोगों को गंभीर चोटों के कारण सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र कल्याणपुर बस्ती पश्चिम टारा गांव की है।

आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी

राहुल कुमार ने बताया कि बारिश के कारण उनके छज्जे का पानी सड़क पर बह रहा था। इसी दौरान पड़ोसी रितिक रोशन ने आपत्ति जताई कि बारिश का पानी उनकी गोशाला की तरफ जा रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया।

मोहिउद्दीन नगर थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने पर 112 की पुलिस को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। जख्मी लोगों की तरफ से अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *