Featured

बिजली के नाम पर हो रही ठगी, सावधान रहिये और यहां संपर्क कीजिये।

बिहार सरकार की 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना ने उपभोक्ताओं को राहत दी है, लेकिन साइबर ठगों ने इसे ठगी का हथियार बना लिया है.
फर्जी कॉल, मैसेज और लिंक के जरिए लोग ठगे जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि पटना में दो लाख और सहरसा में 99 हजार रुपये की ठगी के मामले सामने आए हैं. बिजली विभाग और साइबर पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस योजना के लिए कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है. आइए इस ठगी के जाल और बचाव के उपायों को जानें ।
बिहार की मुफ्त बिजली योजना के नाम पर साइबर ठगों ने शुरू की ठगी. पटना में दो लाख, सहरसा में 99 हजार रुपये की ठगी के मामले दर्ज हुए. बिजली विभाग ने कहा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन या लिंक की जरूरत नहीं. पटना. बिहार सरकार की 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना लागू हो चुकी है.
इसका लाभ आगामी 1 अगस्त 2025 से मिलने लगेगा.साफ है कि यह बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आई है. लेकिन, साइबर ठगों ने इसे ही अपनी ठगी का नया हथियार बना लिया है. फर्जी कॉल, व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया के जरिए ठग मुफ्त बिजली के लिए रजिस्ट्रेशन के बहाने लोगों को लुभा रहे हैं. वे फर्जी लिंक या एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर बैंक खातों से पैसे उड़ा रहे हैं.
पटना और सहरसा में ठगी के मामले सामने आए हैं. पटना के साइबर थाने में इस योजना के नाम पर दो शिकायतें दर्ज हुईं, जहां ठगों ने पीड़ितों से दो लाख रुपये ठग लिए तो सहरसा में चाणक्यपुरी की सोना देवी से मीटर सत्यापन के नाम पर 99 हजार रुपये की ठगी हुई. बिजली विभाग ने स्पष्ट किया कि इस योजना के लिए कोई रजिस्ट्रेशन, लिंक या ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है. लाभ अपने आप ही 1.67 करोड़ पात्र उपभोक्ताओं को मिलेगा.
ऐसी ठगी से बचाव के लिए हेल्पलाइन नंबर पर भी मदद ले सकते हैं. बिहार में मुफ्त बिजली के नाम पर हो रही ठगी, सावधान रहिये और यहां संपर्क कीजिये मुफ्त बिजली के नाम पर बिहार में हो रही ठगी, सावदान रहें. ठगों का सुनियोजित तरीका- साइबर ठग बिजली विभाग के अधिकारी बनकर कॉल करते हैं और मुफ्त बिजली के लिए रजिस्ट्रेशन के बहाने ओटीपी, बैंक विवरण या निजी जानकारी मांगते हैं.
फर्जी वेबसाइट लिंक या एपीके फाइल डाउनलोड करने पर मोबाइल हैक हो जाता है, जिससे खाते खाली हो रहे हैं. पुलिस और विभाग ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है. शेखपुरा के एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि योजना के लिए किसी लिंक या ऐप की जरूरत नहीं है. बिजली बिल अपने आप 125 यूनिट तक मुफ्त होगा.
इन नंबरों और वेबसाइट पर जानकारी लें पटना के साइबर थाना प्रभारी नीतीश चंद्र धारिया ने बताया कि ठग पहले स्मार्ट मीटर रिचार्ज और अब इस योजना का दुरुपयोग कर रहे हैं. लोगों से अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करने की अपील की गई है. योजना की जानकारी केवल NBPDCL/SBPDCL की आधिकारिक वेबसाइट (www.nbpdcl.co.in, www.sbpdcl.co.in) या हेल्पलाइन 1912 से लें. ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या साइबर थाने में शिकायत दर्ज करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *