वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया एवं संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा-02, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर(1)-02, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिरौल-03, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर-05, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कमतौल-01, पुलिस उपाधीक्षक स्पेशल क्राइम-02, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर + बहेड़ा थाना-02, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर(1)+ अपराध शाखा-01, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर+अपराध शाखा-02, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिरौल+ कुशेश्वरस्थान थाना-01, मब्बी थाना-01, बहेड़ी थाना-02, केवटी थाना-02, जमालपुर थाना-01, सिंहवाड़ा थाना-01, सदर थाना-02, बहादुरपुर थाना-02, लहेरियासराय थाना-04, नेहरा थाना-01, वाजितपुर थाना-01, मनिगाछी थाना-01 एवं बहेड़ा थाना-01 कुल-40 फरियादियों की समस्या सुनी गई। वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को
प्रत्येक शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत सात दिनों के अंदर करने का निर्देश दिया गया। पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारी को समयबद्ध कार्रवाई का पालन करने का हिदायत दी गई। जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। यह प्रक्रिया नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए नियमित रूप से जारी रहेगी।




