Featured

मधुबनी में टूटी नालियों से त्रस्त ग्रामीण:सड़कों पर बहता गंदा पानी घरों में रहा घुस, प्रशासन बेखबर।

मिठौरा ब्लॉक के ग्राम सभा मधुबनी में नालियों की स्थिति अत्यंत खराब है। गांव की अधिकांश गलियों में नालियां टूटी पड़ी हैं। गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। इससे आवागमन बाधित हो रहा है।

स्थानीय निवासी कलामुद्दीन, सुरेश यादव, राजन गुप्ता, शाहनवाज और भोलू यादव ने बताया कि वर्षों से नालियों की मरम्मत नहीं हुई है। गंदगी और दुर्गंध के कारण जीवन दूभर हो गया है। बारिश के मौसम में यह समस्या और विकराल रूप ले लेती है। नालियों का पानी सड़कों से होकर लोगों के घरों में प्रवेश कर जाता है।

ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान पिंटू और संबंधित अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई है। लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नालियों की तत्काल मरम्मत की मांग की है। इससे न केवल उन्हें राहत मिलेगी बल्कि संक्रमण फैलने का खतरा भी कम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *