Featured

दरभंगा में मिथिला स्टूडेंट यूनियन की बैठक:छात्र बोले- परीक्षा, परिणाम और डिग्री वितरण में देरी के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन।

दरभंगा के रामनगर में मिथिला स्टूडेंट यूनियन (MSU) की बैठक हुई। बैठक में 30 जुलाई को होने वाले LNMU चलो छात्र आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। विश्वविद्यालय अध्यक्ष अनिश चौधरी ने बैठक की अध्यक्षता की।

छात्र प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही और छात्रों की अनदेखी के खिलाफ आवाज उठाई। विश्वविद्यालय अध्यक्ष अनिश चौधरी ने कहा कि मिथिला के छात्र अब जाग चुके हैं। उन्होंने कहा कि 30 जुलाई को मिथिला विश्वविद्यालय में छात्र अपनी ताकत दिखाएंगे।

विश्वविद्यालय संगठन मंत्री कृष्णमोहन झा और सचिव शिवम प्रताप सिंह ने छात्रों की मांगों की जानकारी दी। इनमें सत्र को नियमित करना, समय पर परीक्षा और परिणाम की घोषणा, डिग्री वितरण में देरी पर रोक शामिल हैं। साथ ही छात्रावास और पुस्तकालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की बहाली की मांग भी की गई है।

छात्र नेताओं ने 30 जुलाई को LNMU मुख्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *