Featured

दरभंगा में वर्चस्व को लेकर 4 राउंड फायरिंग:बाइक से आए थे 4 अपराधी।

दरभंगा में शनिवार दोपहर वर्चस्व की लड़ाई में अपराधियों ने 4 राउंड फायरिंग की। 4 बदमाश 3 बाइक पर सवार थे। गोलीबारी होते ही आसपास के दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी। सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से खोखा बरामद किया। बस स्टैंड की बंदोबस्ती को लेकर पुराने और नए कॉन्ट्रैक्टरों के बीच विवाद चल रहा है।

 

तीन दिन पहले बस स्टैंड की बंदोबस्ती 1 करोड़ 70 लाख रुपए में नए कॉन्ट्रैक्टर को मिली थी। जिला प्रशासन को इस विवाद की जानकारी पहली से थी। इसी कारण बस स्टैंड पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इसके बावजूद अपराधी फायरिंग कर फरार हो गए। घटना दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड की है। घटना के बाद जांच में जुटी सदर थाने कि पुलिस।

 

घटना के बाद जांच में जुटी सदर थाने कि पुलिस। मुंह काले कपड़े से ढक रखे थे प्रत्यक्षदर्शी लाल दाय देवी ने बताया कि 2 बाइक पर चार लड़के आए। सभी ने मुंह काले कपड़े से ढक रखे थे।

 

सिर्फ आंखें दिख रही थीं। 4 राउंड फायरिंग कर तेजी से भाग निकले। किसी को पहचान नहीं पाए। सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि पुराने बस स्टैंड इंचार्ज के लोग आ सकते हैं। इसलिए पुलिस पहले से एक्टिव थी।घटनास्थल से एक खोखा मिला है। लोग चार राउंड फायरिंग की बात कह रहे हैं।

 

फायरिंग किसने की स्पष्ट नहीं बस स्टैंड में तैनात मजिस्ट्रेट रामबाबू सहनी ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने चार से पांच राउंड हवाई फायरिंग की। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बंदोबस्ती को लेकर विवाद की आशंका पहले से थी। पहले जिनको बंदोबस्ती मिली थी, वह रद्द कर दी गई। अब नए लोगों को बस स्टैंड मिला है। इसी कारण पुराने पक्ष में नाराजगी है। फायरिंग किसने की, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *