2 बाइक की टक्कर में शोरूम कर्मी की मौत:निजी काम से सहरसा आने के दौरान हादसा।
सहरसा में दो बाइक की टक्कर में टीवीएस शोरूम कर्मी की मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों जख्मी की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान सुपौल के बभनगामा गांव निवासी नीतीश कुमार(26) के रूप में हुई है। वे सुपौल में टीवीएस शोरूम के फाइनेंस विभाग में काम करता था।
घटना सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर बेला बगरौली के पास हुई। रविवार की शाम को निजी काम से सहरसा आ रहा था। सामने से आ रही बाइक से टक्कर में नीतीश की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार मिथिलेश और चंदन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों सहरसा से सुपौल की ओर जा रहे थे।
नशे में था दूसरा बाइक सवार
मृतक के परिजन पुष्कर का आरोप है कि दूसरी बाइक पर सवार नशे की हालत में थे। घायलों को सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज।
बिहरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि पुलिस ने दोनों बाइक और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
