Featured

मधुबनी-गोंड कलाकारों से मिलीं राष्ट्रपति, कृतियों को सराहना।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को मधुबनी और गोंड कला के कलाकारों ने आर्टिस्ट इन रेजिडेंस कार्यक्रम के तहत मुलाकात की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश की पारम्परिक कला रूपों को प्रदर्शित करना है।

मध्य प्रदेश के गोंड कला और बिहार के मधुबनी कला के कलाकार आर्टिस्ट-इन-रेजिडेंस कार्यक्रम के तहत 20 से 27 मई तक राष्ट्रपति भवन में निवास करके अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। मधुबनी कला के कलाकारों में शांति देवी, अंबिका देवी, मनीषा झा, प्रीति कर्ण, रंजन पासवान, शांति देवी, उर्मिला देवी, श्रवण पासवान, कुमारी नलिनी शाह और मोती कर्ण शामिल हैं।

गोंड कला के कलाकारों में दुर्गाबाई व्याम, सुभाष व्याम, नानकुसिया श्याम, राम सिंह उर्वेती, दिलीप श्याम, चंपाकली, हीरामन उवेर्टी और जापानी श्याम धुर्वे शामिल हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कलाकारों की कृतियों को देखा और उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि ये कलाकार भारत की महत्त्वपूर्ण पारम्परिक कला रूपों में योगदान दे रहे हैं और उन्हें भविष्य में भी अपनी कला को आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *