जातीय जनगणना की घोषणा करना बेहद ऐतिहासिक पहल।
केन्द्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना की ऐतिहासिक घोषणा किए जाने पर प्रदेश भाजपा नेता एवं स्वर्ण व्यवसायी अमरनाथ प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया है। प्रसाद ने कहा कि यह निर्णय सामाजिक न्याय, समान अवसर और सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। इससे समाज के प्रत्येक वर्ग विशेषकर वंचित, पिछड़े एवं उपेक्षित समुदायों को उनकी वास्तविक स्थिति के आधार पर योजनाओं का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।
जातीय जनगणना से नीति निर्धारण में पारदर्शिता बढ़ेगी और संसाधनों का न्यायसंगत वितरण सुनिश्चित हो सकेगा। यह कदम सरकार की संवेदनशीलता, दूरदृष्टि और जनभावनाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अमरनाथ प्रसाद ने यह भी कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की संकल्पना को मजबूती प्रदान करता है।
