Featured

रजिस्ट्री ऑफिस से घर लौट रहा था शख्स, गोली मारकर 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या।

बिहार के सहरसा में जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

 

सहरसा: बिहार में सरेआम हो रही गोलीबारी की घटनाओं पर लगाम लगते नजर नहीं आ रहा है. बेखौफ अपराधी बेधड़क प्रशासन की खौफ के बिना गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम देते हैं और भाग निकलते हैं.

 

ऐसा ही एक और मामला सहरसा जिले से सामने आया है, जहां जमीनी विवाद में बदमाशों ने रजिस्ट्री ऑफिस से वापस अपने घर लौट रहे एक 45 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना बीते देर शाम सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी स्थित तिरंगा चौक के समीप की है. मृतक व्यक्ति की पहचान मो. फक्रउद्दीन के रूप में की गई है, जो सदर थाना क्षेत्र के हकपाड़ा का रहने वाला था. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक फक्रउद्दीन और हकपाड़ा के ही रहने वाला मो. शमशेर के बीच पहले से ही जमीन का विवाद चला आ रहा था और मो. शमशेर द्वारा बार-बार मो. फक्रुद्दीन को धमकी दी जा रही थी.

इसी दौरान बीते देर शाम जब मो. फक्र उद्दीन रजिस्ट्री ऑफिस से अपने घर वापस लौट रहे थे, तो रास्ते में ही तिरंगा चौक के समीप बाइक सवार अज्ञात अपराधी ने फक्रुद्दीन को गोली मारकर फरार हो गया. गोली लगने से फक्रुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

परिजनों के मुताबिक, मो. शमशेर जमीन के ब्रोकिंग का काम करता है. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. वहीं, पुलिस मामले की जांच और अपराधियों के तलाश में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *