Featured

खून से सना चादर, गमछा और हथौड़ा मिला.. बेगूसराय में दो सगे भाइयों की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा।

बेगूसराय में चर्चित डबल मर्डर मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. एक व्यक्ति को हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया.

बेगूसराय पुलिस ने सुलझायी डबल मर्डर मिस्ट्री

बेगूसराय:बिहार के बेगूसरायमे डबल मर्डर में पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. मामले मे मारे गए दोनों भाई चरस गांजा और स्मैक के कारोबारी थे, जिसे धंधे में शामिल तीसरे पार्टनर ने धंधे के पैसे के लेन देन मे मौत के घाट उतार दिया. इस घटना में शामिल अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

बेगूसराय पुलिस ने सुलझायी डबल मर्डर मिस्ट्री: बता दें कि बेगूसराय में दो सगे भाइयों की पीट-पीटकर हत्या मामले की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है. मामले मे पुलिस ने एक व्यक्ति को हत्या मे प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. सोमवार को पुलिस ने बरौनी थानान्तर्गत हरपुर ढाला के समीप वास्तु विहार के पीछे खेत में दो युवको का शव बरामद किया था.

बेगूसराय पुलिस ने डबल मर्डर का किया खुलासा
“पकड़ा गया अपराधी विवेक और दोनों भाई चरस गांजा और स्मैक के धंधे मे संलिप्त थे. धंधे मे पैसे को लेकर अनबन और पैसे के दबाव को लेकर दोनों की हत्या हुई. पकड़े गए अपराधी का इतिहास लोकल थाने मे दर्ज नहीं हैं. दूसरे थाने मे है या नहीं इसकी तफ्तीश की जा रही है. दोनो की हत्या इसी अपराधी द्वारा की गई है. मरने वालों में से एक आपराधिक इतिहास रहा है.- मनीष, एसपी बेगूसराय

खून लगा बेडशीट, गमछा, तकिया मिला: इस मामले मे पुलिस ने घटना में संलिप्त एक अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से लोहे का रॉड हथौड़ा, दो मोबाइल, दो मोटरसाइकिल बरामद किया है. साथ ही एक बैग भी मिला है, जिसमें खून लगा बेडशीट, गमछा, तकिया था. इस घटना मे भगवानपुर( तियाय) थाना क्षेत्र के दादपुर के रहने वाले बीपीन चौधरी के दो पुत्र अमन कुमार व चमन कुमार की हत्या कर पॉलीथीन सीट में बांधकर शव फेंक दिया गया था.

एक आरोपी गिरफ्तार:मृतक के परिजनों के द्वारा दिये गये आवेदन पर बरौनी थाना कांड सं0-67/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था. इस मामले मे एसपी बेगूसराय के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर – 02, बेगूसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा और बरौनी थाने की पुलिस टीम जांच में जुटी थी. जिला आसूचना इकाई बेगूसराय के द्वारा तकनीकी अनुसंधान व सूचना संकलन करते हुए घटना में संलिप्त भगवानपुर ( तियाय)के दादपुर के रहने वाले हर्ष चौधरी के पुत्र अभियुक्त विवेक कुमार को पकड़ा गया है.

पैसे के लेन-देन को लेकर हत्या: वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र के चाणक्य नगर वार्ड नं0-38 में आरोपी विवेक कुमार रहता था. उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ करने पर उसने बताया गया कि अमन कुमार व चमन कुमार पैसे के लेन-देन को लेकर तंग किया करते थे और पैसा मांगते रहते थे. उसी वजह से 20 अप्रैल को दिन में जब अमन कुमार और चमन कुमार मोटरसाइकिल से इसके तिलरथ स्थित फार्म हाउस पर पहुंचे ,तो उसने हत्या की साजिश रच डाली.

ऐसे की गई दोनों की हत्या: पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अमन कुमार कुछ सामान लाने के लिए डेरा से दुकान पर गये, उसी दौरान उसके छोटे भाई चमन कुमार के सिर पर हथौड़ा से वार कर मार दिया. थोड़ी देर बाद जब बड़ा भाई अमन कुमार पहुंचा तो उसे भी मौका देखकर एक दूसरे हथौड़ा से वार कर मार दिया.

लाश और सामानों को लगाया ठिकाने: दोनों भाईयों के शव को प्लास्टिक में बांधकर छिपाने के उद्देश्य से रात ढाई से तीन बजे के करीब मोटरसाइकिल से ले जाकर हरपुर ढाला के समीप वास्तु विहार के पीछे खेत में फेंक दिया गया. इनके मोटरसाइकिल को सिंघौल थानान्तर्गत महादपुर के पास छोड़ दिया. करीब 500 मीटर आगे खेत में जाकर मृतक का मोबाइल व नगर थाना अन्तर्गत जेल गेट निकट कचरा वाले स्थान पर एक बैग जिसमें खून लगा हुआ बेडशीट, गमछा, तकिया व अन्य सामान थे, उसे फेंक दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *