Featured

गर्मियों में दिल्ली-दरभंगा के बीच विशेष ट्रेन:22 अप्रैल से 11 जुलाई तक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी, 19 डिब्बे होंगे।

जौनपुर के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे ने गर्मी के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली से दरभंगा के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 04012 दिल्ली से दरभंगा विशेष एक्सप्रेस ट्रेन 22 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। इस ट्रेन में सामान्य और स्लीपर श्रेणी के कुल 19 डिब्बे होंगे।

ट्रेन दिल्ली जंक्शन से रात 7:30 बजे रवाना होगी। यह लखनऊ और सुल्तानपुर होते हुए अगले दिन सुबह 7:20 बजे जौनपुर सिटी स्टेशन पहुंचेगी। वाराणसी जंक्शन होते हुए सुबह 8:20 बजे दरभंगा स्टेशन पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04011 दरभंगा से दिल्ली के लिए 23 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन रात 10:20 बजे दरभंगा से रवाना होगी। वाराणसी जंक्शन पर सुबह 9:05 बजे पहुंचेगी। जौनपुर सिटी स्टेशन पर 10:18 बजे पहुंचकर 10:20 बजे आगे के लिए रवाना होगी। अंतिम स्टेशन दिल्ली जंक्शन पर अगले दिन रात 10:40 बजे पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *