Featured

समस्तीपुर में सड़क हादसे में मजदूर की मौत:सब्जी लाने गए बुजुर्ग को हाइवा ने मारी टक्कर।

समस्तीपुर में सड़क हादसे में मज शिवदोष साह (60) की मौत हो गई। घटना जिले के NH-28 की है, जहां चिकनौटा चौक के पास हाइवा की चपेट में आने से शिवदोष साह की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है। उधर, इस घटना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया ।

पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचे परिजन।
अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान

मृतक के चचेरे भाई अमरजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके बड़े भाई शिव दोष साह मजदूरी करते थे। गुरुवार शाम वह सीमावर्ती बली गांव थाना क्षेत्र के चिकनौटा चौक पर हाट में सब्जी लाने के लिए साइकिल से गए हुए थे। इसी दौरान मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही एक हाइवा ने इन्हें ठोकर मार दी। इस घटना में यह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे गांव के लोग ने इन्हें इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल ला रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।

क्या बोली पुलिस

बलीगांव थाना अध्यक्ष ने बतलाया कि हाइवा की ठोकर से बुजुर्ग जख्मी हो गए थे। परिजन उन्हें उपचार के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को जब्त कर लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *