Featured

दूसरे मर्द के साथ था अवैध संबंध! सीने पर बैठकर पति को पिलाया जहर और मारा चाकू।

पापा के सीने पर बैठी थी मम्मी

पीड़ित पति का नाम विक्रम कुमार सिंह बताया जा रहा है. पीड़ित के बच्चों ने बताया कि, मम्मी पापा के सीने पर बैठी थी और उन्हें जहर पिला दिया. पेट में चाकू से वार भी किया. घटना को अंजाम देने के बाद मम्मी मौके से फरार हो गई. पूरी घटना समस्तीपुर जिले के घटहो थानाक्षेत्र के मूसापुर पंचायत के वार्ड नंबर 9 की बताई जा रही है.

बहू का दूसरे के साथ अवैध संबंध

अस्पताल में भर्ती विक्रम सिंह की मां शिव ज्योति देवी ने बताया कि, घटना के समय वह अपने मायके गई हुई थी. उन्हें जानकारी हुई कि उसकी बहू विभा देवी ने उसके बेटे पर चाकू से वार किया है और जहर पिला दिया है. इसकी शिकायत उन्होंने थाने में की है और आवेदन भी दिया है.

आवेदन में उन्होंने बताया कि, 2016 में उनके बेटे की शादी मुसरीघरारी थानाक्षेत्र के हरपुर एलौथ की रहने वाली विभा से हुई थी. बहू ने मेरे बेटे पर 2023 में दहेज उत्पीड़न का केस किया था. इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई. पंचायत में सलाह दी गई कि केस खत्म कर दोनों बच्चों के साथ रहो, लेकिन वो नहीं मानी. बहू अधिकतर समय मायके में ही रहती है. जब कोर्ट की तारीख होती है तब वह ससुराल आती है. उन्होंने बातया कि, बहू का दूसरे के साथ अवैध संबंध है.

जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

घटना को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि, जानकारी मिली है कि महिला ने पति को जबरन जहर पिलाया है. साथ ही उसपर चाकू से हमला भी की है. पीड़ित का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. आरोपी पत्नी घटना के बाद से फरार बताई जा रही है. पीड़ित की मां ने थाने में आवेदन दिया है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *