Featured

समस्तीपुर  :  समस्तीपुर में दलित बस्ती के 25 घर जलकर राख:20 लाख रुपए की ज्यादा की संपत्ति जलकर राख, पीड़िता बोलीं- बेटी की शादी करनी थी, अब सब-कुछ राख

दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र में स्थित लखनपट्टी गांव की दलित बस्ती में गुरुवार रात अगलगी में 25 से अधिक घर जलकर राख हो गए। घटना रात करीब 8 बजे की है, जब देवेंद्र पासवान के घर से आग की लपटें उठीं। पछुआ हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते आसपास के घरों में फैल गई। घटना की सूचना पर स्थानीय फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए जिला मुख्यालय से बड़े अग्निशमन वाहन को बुलाना पड़ा। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में दो बकरियों की भी मौत हो गई और 20 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ।

बेटी की शादी करनी थी, अब सब-कुछ राख

देवकी देवी बताती हैं कि बेटी की शादी वैशाख महीने में करनी थी। उसके लिए कुछ पैसा जमा कर और महाजन से लेकर रखी हुई थी। शादी के लिए खरीदा हुआ सामान भी था, क्योंकि मेरे पति अब वृद्ध हो चुके हैं। उनसे ज्यादा मजदूरी नहीं हो पाती है। जिस वजह से आप बेटी की शादी करनी जरूरी थी, लेकिन सब जलकर राख हो गया। अब ना रहने के लिए घर बचा है और ना ही खाने के लिए कोई दाना। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की मदद से कल रात में चूड़ा और अभी भी खाने की व्यवस्था की गई है।

झोपड़ी का घर था, वह भी नहीं बचा

सुनीता देवी अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ जले हुए सामानों को चुनती हुई बताती है कि वह रात में खाना बना रही थी। तभी पास के ही देवेंद्र पासवान के घर शाॅर्ट सर्किट से आग लगी। इसके बाद देखते ही देखे मेरा सारा सामान भी जलकर राख हो गया। मेरे तीन बच्चे हैं, जिसमें एक बेटे की शादी करनी थी। उसके लिए जेवर खरीद कर रखी थी। मेरा पूरा परिवार मजदूरी करके जीवन यापन करता है। झोपड़ी का घर था, लेकिन वह भी अब नहीं बचा। रात खुले आसमान में बिता।अब सिर्फ लोगों की मदद की आस बची है ।

अंचल अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कुल 30 घर जले हैं। सभी पीड़ित परिवारों को प्रशासन की ओर से उचित राहत सामग्री मुहैया कराई जा रही है। रात में इन परिवारों के बीच सूखा राशन वितरण किया गया था। अभी राहत शिविर लगाकर भोजन कराया जा रहा है। पोलीथीन का वितरण किया जाना है। साथ ही पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद के रूप में 12 हजार रुपए की राशि आज दी जानी है। आगे भी मदद की जाएगी।

BDO बोलें- पीड़ितों की मदद की जाएगी

पीड़ितों का कहना है कि उनके पास अब कुछ नहीं बचा है। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी अजमल प्रवेश ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *