Featured

बेगूसराय :  ब्रेजा ने महिला को कुचला, मौत:बेगूसराय में हादसे के बाद गड्ढे में पलटी कार, लगा है पुलिस का स्टीकर; फूल तोड़कर जा रही थी

बेगूसराय में शुक्रवार की सुबह NH-31 फोरलेन पर कार ने एक महिला को कुचल दिया। उसकी मौत हो गई। घटना बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया लखमीनिया के पास की है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मृतक की पहचान मिसरीकार टोला निवासी रामचंद्र मालाकार की पत्नी शांति देवी (60) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। कार को जब्त कर उसके मालिक की पहचान की जा रही है।

सदर अस्पताल में परिजन।
छोटी बलिया मिसरीकार टोला निवासी शांति देवी रोज की तरह सुबह मालगोदाम के पास फूल तोड़कर लोगों को देने जा रही थी। एनएच-31 पार करने के दौरान बेगूसराय की ओर से आ रही ब्रेजा कार ने उसे कुचल दिया।

कार में बैठे तीन लोग भागे

महिला को कुचलने के बाद कार अनियंत्रित होकर एनएच किनारे गड्ढे में पलट गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और भीड़ का फायदा उठाकर कार में सवार तीनों लोग फरार हो गए। झारखंड नंबर की ब्रेजा कार पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ है।

फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही बलिया थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और एनएच जाम करने का प्रयास कर रहे लोगों को समझाकर शांत करा दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। कार को जब्त कर उसके मालिक के पहचान की कोशिश एवं आगे की कार्रवाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *