Featured

सहरसा  :  बाइक की टक्कर से 65 साल के बुजुर्ग की मौत, ठोकर मारने वाला मोटरसाइकिल छोड़कर हो गया फरार

सड़क पार कर रहे बुजुर्ग की बाइक सवार ने जान ले ली। तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने के कारण यह घटना हुई। हादसे के बाद बाइक सवार मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले करन के बाद पुलिस बाइक के मालिक की तलाश में जुट गयी है।

बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। तेज गति से गाड़ी चलाने के चक्कर में लोग दूसरे की जान ले रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सहरसा जिले की है जहां तेज रफ्तार बाइक सवार ने पान दुकानदार को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौत हो गयी। जिसके बाद बाइक छोड़कर ठोकर मारने वाला मौके से फरार हो गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों  का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के बाईपास पॉलिटेक्निक ढाला के पास की है। जहां अनियंत्रित बाइक सवार ने पान दुकानदार को टक्कर मार दी जिसके बाद वो बुरी तरह से घायल हो गये। घटना के बाद बाइक सवार अपनी बाइक छोड़कर मौके से फराार हो गया। वही स्थानीय लोगों ने घायल बुजुर्ग को प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सहरसा से सिलीगुड़ी ले जाने के दौरान उनकी रास्ते में ही मौत हो गयी।

 

जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए जबकि बाईक सवार मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया और सहरसा से रेफर किये जाने के बाद सिलीगुड़ी ले जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बद्री पोद्दार की मौत की खबर सुनते ही घर में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटों के सिर से बाप का साया छीन गया।

 

इस घटना से चारों बेटे काफी सदमें में हैं। पिता की मौत की जानकारी उन्होंने सहरसा सदर थाने की पुलिस को दी। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान मे आया है और शव के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। जिस बाइक की ठोकर से बुजुर्ग की मौत हुई है उसे जब्त कर लिया गया है। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मोटरसाइकिल के मालिक की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *