Featured

मधुबनी : मधुबनी में सड़क हादसा, खजौली विधायक की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर; MLA समेत चार जख्मी

मधुबनी में जयनगर के दुल्लीपट्टी पेट्रोल पंप के पास एनएच 527बी पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में खजौली विधायक अरुण शंकर प्रसाद और तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। जानवर को बचाने के प्रयास में विधायक की गाड़ी का ड्राइवर अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। विधायक द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विधायक द्वारा घायलों को इलाज के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  1. गाड़ी के सामने आए जानवर को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
  2. खजौली विधायक सहित चार लोग हुए घायल
मधुबनी। जयनगर के दुल्लीपट्टी पेट्रोल पंप के पास एनएच 527बी पर एक सड़क हादसा हो गया। खजौली विधायक के वाहन चालक ने जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार को टक्कर मार दी।

इस सड़क हादसे में खजौली विधायक अरूण शंकर प्रसाद सहित चार लोग घायल हो गए हैं। विधायक द्वारा सभी घायलों को ईलाज के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *