Featured

सहरसा  :  पहले मैच में कुमर टोला ने जीएनसीसी को 7 विकेट से हराया

सहरसा  :  पहले मैच में कुमर टोला ने जीएनसीसी को 7 विकेट से हराया

पहले मैच में कुमर टोला ने जीएनसीसी को 7 विकेट से हराया
श्रद्धांजलि देने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता

स्थानीय स्टेडियम परिसर में रविवार को प्रमोद यादव स्मृति अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। जिला खेल पदाधिकारी शैलेंद्र चौधरी ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। पहले दिन का मैच कुमर टोला सहरसा बनाम जी एन सी सी के बीच खेला गया। जिसमें कुमर टोला क्रिकेट क्लब ने जीएनसीसी को 7 विकेट से पराजित कर दिया। पहले दिन के मैच में जीएनसीसी के कप्तान अंकित यादव ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 25 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जी एन सी सी(गौतम नगर क्रिकेट क्लब) के खिलाड़ियों ने मात्र 83 रन बनाया। शशांक ने नाबाद 40 रन बनाए। जबकि कुमर टोला क्रिकेट क्लब के तरफ से हरिओम ने तीन विकेट एवं अंकित कुमार ने दो विकेट लिए । 84 रनों के निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए कुमर टोला क्रिकेट क्लब इस मैच को 7 विकेट से जीत लिया । कुमर टोला क्रिकेट क्लब के तरफ से शिवम ने 26 नाबाद रन बनाया। इस मैच में अंपायर की भूमिका में सचिन कुमार एवं सत्यम कुमार थे। जबकि स्कोरर की भूमिका में आयुष कुमार थे।

 

 

इस अवसर पर खेल पदाधिकारी ने कहा कि स्वर्गीय प्रमोद यादव को श्रद्धांजलि देने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता है। हम कोशी स्पोर्ट्स अकादमी के इस सोच की प्रशंसा करते हैं कि उन्होंने खेल के माध्यम से पूर्व खेल पदाधिकारी स्व. प्रमोद यादव को स्मरण किया । इस अवसर पर कोशी स्पोर्ट्स अकादमी के सचिव रोशन सिंह धोनी ने कहा कि एकेडमी का हमेशा प्रयास रहता है कि जिले के महान विभूतियों को याद किया जाय।

 

 

इस अवसर पर कुमर टोला क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष शिवेन्द्र नारायण सिंह ने खेल पदाधिकारी शैलेंद्र चौधरी को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत किया। फुटबॉल के नेशनल रेफरी सह कोच नीतीश मिश्रा के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला योग संघ के सचिव अमन सिंह, जिला साइकिलिंग संघ के सचिव दर्शन कुमार गुड्डू, जिला कबड्डी संघ के सचिव आशीष रंजन, वरिष्ठ क्रिकेटर संजीत सिंह ,विष्णु कुमार, कोशी स्पोर्ट्स अकादमी के क्रिकेट कोच कुणाल चौधरी ,राहुल क्षत्रिय, जिला खेल कार्यालय के सहायक मनीष कुमार, एकलव्य एथलीट सेंटर के कोच रोहित राज ,देवनारायण पासवान दिलीप पोद्दार, शारीरिक शिक्षा शिक्षक सुब्रत शाह ,दुर्गानंद झा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *