Featured

दरभंगा : पुलिस पर पथराव मामले में 8 को जेल:दरभंगा में फोटो-वीडियो के आधार पर पुलिस कर रही कार्रवाई, मुख्य आरोपी फरार

दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के अभंडा मोहल्ले में शनिवार को पत्थरबाजी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग को हिरासत में लिया गया था। इन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है, ये मामले में आरोपी हैं। वहीं, दूसरी तरफ अभंडा मोहल्ले का निवासी कुंदन कुमार को पुलिस ने शक के तौर उठाया था, पर पत्थराव के जारी फोटो-वीडियो में ये नहीं दिख रहा था, इसलिए इसे छोड़ दिया गया। हालांकि कुंदन ने फोटो में अपने पिता की पहचान की है। अब उसके पिता फरार हैं। ये जानकारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने दी।

मामले में मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव भी फरार है। पत्थरबाजी मामले में अब तक 2 नाबालिग सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दहेज प्रताड़ना को लेकर समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने जितेंद्र कुमार यादव के खिलाफ वारंट निर्गत किया गया था।

हमले में घायल हुए दारोगा।
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है

बता दें कि शनिवार को अभंडा मोहल्ला निवासी बिंदेश्वर यादव के बेटे जितेंद्र यादव को गिरफ्तार करने गए दो दारोगा सहित दो पुलिसकर्मियों को घायल कर आरोपी जितेंद्र को पुलिस के गिरफ्त से छुड़ा लिया गया था।

पुलिस की बर्बरता का हवाला देते हुए मोहल्ले के लोगों ने दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग को जामकर विरोध शुरू किया था, इसके बाद पत्थरबाजी की थी। इसमें तीन पुलिस वाले घायल हो गए थे। दारोगा अमित कुमार के आवेदन पर 15 नामजदों सहित 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी का वीडियो और फोटो थाना ने जगह-जगह उपलब्ध कराया गया है। इसमें शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *