Featured

समस्तीपुर : 98 लाख रुपए की लागत से पुस्तकालय का होगा जीर्णोद्धार:समस्तीपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को मिलेगा लाभ

लाइब्रेरी का निरीक्षण के दौरान लोगों से बातचीत करते विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन।
समस्तीपुर के मगरदही में स्थित शिवशंकर नवल किशोर विशिष्ट पुस्तकालय को जिले का केन्द्रीय पुस्तकालय के रूप में विकसित किया जाएगा। पुस्तकालय के नए भवन का निर्माण होगा। साथ ही यहां नई पुस्तकों का भी भंडारण किया जाएगा। इसके लिए सरकार की तरफ से 98 लाख रुपए का टेंडर दिया गया है। टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होते ही पुस्तकालय के जीर्णोद्धार का काम शुरू होगा।

लाइब्रेरी का जायजा लेते विधायक।
पुस्तकालय जीर्णोद्धार के लिए विधानसभा में उठाया था मुद्दा

स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन जानकारी देते हुए बताया कि शहर में दो पुस्तकालय संचालित है। लेकिन दोनों की स्थिति काफी दयनीय हैं। शहर के मगरदही और पेठिया गाछी नवजीवन क्लब में पुस्तकालय चलता है। सरकार ने शहर के मगरदही स्थित पुस्तकालय के जीर्णोद्धार के लिए निविदा निकाली है।

पुस्तकालय के जीर्णोद्धार के लिए वह लगातार विधानसभा में इस मुद्दा को उठा रहे थे। उनके प्रयास और संघर्ष के कारण इस योजना को मूर्त रूप दिया जा सका है l इस दौरान वह पुस्तकालय पहुंचकर पुस्तकालय की स्थिति का जायजा भी लिया। बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड की ओर से 98 लाख रुपए की लागत का निविदा आमंत्रित की गई है l

पुस्तकालयों का होना समाज के विकास में अहम भूमिका निभाता है l पुस्तकालय न केवल ज्ञान का भंडार होता है, बल्कि वे सामाजिक समरसता और सामूहिक जागरूकता को भी बढ़ावा देते हैं l समस्तीपुर में जहां लंबे समय से सार्वजनिक पुस्तकालयों की कमी और उपेक्षा रही है।

अब उनके अथक प्रयास से इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहा है l इससे जिले के लोग लाभान्वित होंगे l यह पहल समस्तीपुर जिला में ‘पुस्तकालय संस्कृति’ को सशक्त करने और शिक्षा के प्रसार को बढ़ावा देने की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *