Featured

बिहार : बिहार में साइबर DSP को ही ठगों ने लगा दिया फोन, फिर…

लोन दिलाने के नाम पर ठगी का प्रयास

गिरफ्तार किए गए ठगों में शामिल अमित कुमार और पुष्पांजय ने साइबर डीएसपी के मोबाइल पर फोन किया था. ये दोनों रिश्ते में जीजा-साला लगते हैं. दोनों ने डीएसपी को कॉल कर लोन दिलाने का प्रलोभन दिया. डीएसपी ने आराम से बात की और कहा कि उन्हें 5 लाख रुपये का लोन चाहिए. डीएसपी की बातों में आकर खुद ही जालसाज फंस गए. उन्होंने 20 मिनट के भीतर लोन दिलाने की बात कही. पेपर वेरिफिकेशन आदि के नाम पर पैसे मांगने लगे.

साइबर डीएसपी ने सूझबूझ से लिया काम

फोन पर हुई बातचीत के बाद साइबर डीएसपी ने अनुसंधान शुरू कर दिया. इसको लेकर विशेष टीम का गठन किया गया. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय गांव में छापेमारी की गई. इस दौरान 9 अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली. इसमें एक महिला भी शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *