Friday, July 31, 2026
Latest:
Featured

सहरसा : गर्भवती महिला ने वार्ड के बाहर बच्चे को दिया जन्म:सहरसा के सदर अस्पताल का मामला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लापरवाही का आरोप

सहरसा के सदर अस्पताल में लापरवाही और अव्यवस्था का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह प्रसव वार्ड में तैनात नर्सों की लापरवाही के कारण एक गर्भवती महिला ने अस्पताल परिसर में खुले आसमान के नीचे बच्चे को जन्म दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि महिला सतरकटैया प्रखंड के खदियाही गांव की रहने वाली है। प्रसव पीड़ा होने पर आशा कार्यकर्ता उनको लेकर सदर अस्पताल आई थी।

घटना उस समय की है जब एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा के कारण अस्पताल पहुंची। परिजनों ने उसे प्रसव वार्ड में भर्ती कराया, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने महिला को टहलाने की सलाह दी और अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। इस बीच जब महिला दर्द से कराह रही थी, तब नर्स अपने केबिन में चाय पी रही थी।

थोड़ी देर बाद प्रसव कक्ष के बाहर खुले आसमान के नीचे महिला ने बच्चे को जन्म दिया, इस दौरान वहां कोई भी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं था। जैसे ही घटना की जानकारी सब को हुई। अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और अस्पताल कर्मियों के खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा।

घटना के बाद जब ड्यूटी पर तैनात नर्स से लोगों ने सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि परिजनों और आशा कार्यकर्ता पर ही लापरवाही का आरोप लगा दिया। नर्स का कहना था कि उन्होंने मरीज को वार्ड में टहलाने को कहा था, लेकिन वह लोग महिला को बाहर लेकर चले गए। परिजनों ने कहा कि नर्स ने न तो कोई मदद की और न ही समय पर ध्यान दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *