Friday, July 31, 2026
Latest:
Featured

दरभंगा : दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब के साथ 4 लोगों को किया गिरफ्तार

दरभंगा: बिहार में दरभंगा जिले के सोनकी और बहादुरपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

एक मोबाइल फोन भी जब्त
पुलिस सूत्रों ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में मद्य निषेध को प्रभावी बनाने के लिए एवं अवैध नशीले पदार्थ के निर्माण बिक्री, भंडारण, परिवहन के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत 15 नवंबर को सदर अनुमंडल के सोनकी थाना द्वारा वाहन चेकिंग के क्रम में साहिल पेट्रोल पंप के समीप से एक कार पर लदी 310.725 लीटर शराब के साथ अमरजीत उर्फ शमशान को गिरफ्तार किया गया है। वह हरियाणा के सोनीपथ जिले के मुरथल थाना का रहने वाला है। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि सदर अनुमंडल के बहादुरपुर थाना द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर द्वारकापुरी गांव के मंजूर हसन कॉलोनी में कल देर रात एक पिकअप एवं दो स्कूटी से करीब 161.64 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन अभियुक्त दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र निवासी डब्लू मंडल, पूर्णिया जिला निवासी माखन यादव और मुलायम यादव को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *