Featured

दरभंगा : आपसी विवाद में मारपीट, 6 लोग जख्मी:दरभंगा में एक ही परिवार के सभी लोग, हाथ तोड़कर किया जख्मी

दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के रूपनगर निवासी खेली यादव के पड़ोसियों ने दीपावली की शाम घर में घुसकर परिवार के 6 सदस्यों को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इसमें खेली यादव उसकी पत्नी गीता देवी, मां रामपरी देवी, बेटी मंजू देवी और हीरा देवी को गंभीर चोटे आई हैं।

सभी घायलों का इलाज डीएमसीएच में कराया गया। बिरौल थाना की पुलिस ने पीड़ित परिवार के आवेदन पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है।

अगुआ से पूछताछ करने पर मारपीट

खेली यादव ने बताया कि 1 वर्ष पूर्व ही गांव के रंजीत यादव ने बेनीपुर में उसकी बेटी का शादी करवाया था। जहां बेटी को पहला बच्चा बड़ा ऑपरेशन से हुआ। उसके बाद ससुराल वालों ने बेटी को घर से बाहर निकाल दिया। गंभीर स्थिति में बेटी को खेली यादव अपने घर ले आए। इलाज करा कर उसे अपने साथ रखने लगे।

गांव का रंजीत यादव ही अगुआ था। इसलिए खेली यादव दीपावली की शाम उससे कुछ पूछताछ कर रहे थे। इसी कारण विवाद बढ़ा और रंजीत यादव के साथ राम उदगार यादव, महेंद्र यादव, लालटुन यादव आदि ने लाठी डंडे और रोड से हमला कर परिवार के 6 सदस्यों में से 4 के हाथ तोड़ दिया। वही सभी को गंभीर रूप से चोटें आई।

खेली यादव के बेटे धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि वह प्रदेश से अपने घर लौट ही रहा था। समस्तीपुर पहुंचते ही सूचना मिली कि उसके माता-पिता और घर के लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है। इसके बाद वह बेनीपुर से स्कॉर्पियो रिजर्व करके सीधा बिरौल थाना पहुंचा। जहां परिजन पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे थे। पर कोई सुनने वाला नहीं था। फिर वह परिजनों को लेकर इलाज के लिए अस्पताल चला गया।

इस संबंध में पूछे जाने पर बिरौल थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *