Friday, April 17, 2026
Homeमधुबनी: कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिला तेजस्‍वी का जन्मदिन मनाया

मधुबनी: कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिला तेजस्‍वी का जन्मदिन मनाया

- Advertisement -

कल का अभिमन्यु आज अर्जुन बनकर लक्ष्य पर अचूक निशाने साध रहा

- Advertisement -

राजद नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का 35वां जन्मदिन धूमधाम के साथ राजद जिला महासचिव पवन कुमार यादव के अध्यक्षता में आर्थिक न्याय दिवस के रूप में पूर्व मंत्री सह नगर विधायक समीर कुमार महासेठ के गिलेशन स्थित आवास पर मनाया गया। जन्मदिन मनाने के बाद सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा सियासत के मैदान का वह हरफनमौला खिलाड़ी जिसके सभी कायल हैं, कल तक का अभिमन्यु आज अर्जुन बनकर अपने लक्ष्य पर लगातार अचूक निशाने मारने वाला जनसेवा का प्रबल योद्धा बन गया है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशियां मनाई। इस मौके पर राजद राजद जिला प्रवक्ता इंद्रजीत राय, नगर अध्यक्ष पप्पू कुमार यादव, राजद वरिष्ठ नेता सलेंद्र प्रसाद यादव उर्फ बाबा, युवा जिला प्रधान महासचिव उमेश राम, पूर्णशंकर झा, श्रवण नायक, लालू कुमार यादव, अनुसूचित अध्यक्ष चरित्र सदा, मनोज सदा आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

मधेपुर प्रखंड की तरडीहा पंचायत के कसहा गांव निवासी महान शिक्षाविद, उपन्यासकार, कवि और लेखक 77 वर्षीय अयोधी यादव अमर का निधन शुक्रवार रात हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम दर्शन करने शनिवार अहले सुबह से उनके पैतृक आवास पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। उनका अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया और मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र रामकुमार यादव ने दी। वे अपने पीछे तीन पुत्र एवं एक पुत्री का भरापूरा परिवार छोड़ चले गए।

परतंत्र भारत में तीन अप्रैल 1947 को कोसी क्षेत्र के एक साधारण परिवार में जन्म लिए अयोधी यादव कठिन दिनों में एमए तक की शिक्षा पूरी की। जिसके बाद उन्होंने सुपौल जिले के लालेश्वर नाथ उच्च विद्यालय मरौना में शिक्षक के रूप में योगदान दिया। कालांतर में स्थानांतरण भी हुआ और फिर लालेश्वर नाथ उच्च विद्यालय से ही वे सेवानिवृत्त हुए।

 

उनके द्वारा लिखित उपन्यास लहठा के लाल और नाटक अनोखी मित्रता को काफी प्रसिद्धि मिली। वहीं उनके अन्य मुख्य रचनाओं में यदुकुल गौरव, कारू खिरहर चरित मानस, संत शिरोमणि कारू खिरहर की जीवनी, कारू के दिव्य संदेश, कारू भजनामृत, कारू का खम्भ और कमला का दम्भ शामिल है। इसके अलावे उन्होंने अन्य दर्जनों किताबें हिंदी और मैथिली भाषा में लिखी। इन्होंने गंगा रामफल पुस्तकालय कसहा की स्थापना की जहां इनकी सभी रचनाएं उपलब्ध हैं। शिक्षाविद अयोधी यादव के निधन पर कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि ज्योति झा उनके घर जाकर पार्थिव शरीर पर पुष्प माला अर्पित किया।

 

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular