Featured

आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल की अध्यक्षता में अनुशासनिक कार्रवाई को त्वरित निष्पादन को लेकर हुई बैठक

आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में आज प्रमण्डलीय सभागार, दरभंगा में अनुशासनिक कार्रवाई से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई l

बैठक का मुख्य उद्देश्य लंबित विभागीय एवं अनुशासनिक मामलों की प्रगति की समीक्षा करना तथा उनके शीघ्र निष्पादन करना।

 

बैठक में दरभंगा प्रमण्डल अंतर्गत आने वाले जिलों के अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) एवं स्थापना उप समाहर्ताओं द्वारा अपने-अपने जिलों में लंबित एवं निष्पादित मामलों की अद्यतन स्थिति से आयुक्त महोदय को अवगत कराया गया।

समीक्षा के दौरान आयुक्त महोदय ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित कर पुराने एवं लंबित अनुशासनिक मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में मुख्य जांच आयुक्त निदेशालय, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार पटना के उप सचिव, सीआईसी निदेशालय के उप सचिव, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी सह क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य सहित दरभंगा प्रमण्डल के तीनों जिलों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *