Featured

मधुबनी : मधुबनी में छठ पूजा की धूम : समाजसेवी राहुल यादव पहुंचे गांव, महिलाओं के बीच साड़ी का किया वितरण, ग्रामीण खुश

बिहार में छठ पूजा की धूम है। मंगलवार से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था के महापर्व की शुरुआत हो गयी। इस मौके पर समाजसेवी राहुल यादव अपने गांव बसवां पहुंचे, जहां कई सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 

छठ पर्व के पावन मौके पर समाजसेवी राहुल यादव ने गांव की महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया। इस दौरान उनका पूरा परिवार भी साथ था। राहुल यादव और उनके पूरे परिवार ने ग्रामीणों के बीच कंबल भी बांटे और उन्हें छठ पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी।

 

समाजसेवी राहुल यादव के इस कार्यक्रम में गांव के सम्मानित लोग भी शामिल थे और सभी ने दिल खोलकर उनके इस नेक काम को सराहा। समाजसेवी राहुल यादव ने इसके साथ वृक्षारोपण अभियान भी चलाया। इसके बाद वे 6 नवंबर को ग्रामीणों के बीच स्टेशनरी भी वितरित करेंगे।

 

साथ ही 7 नवंबर को वस्त्र वितरण के साथ छठ पूजन का भी आयोजन होगा। 9 नवंबर को विशाल भंडारा का आयोजन होगा। 10 नवंबर को गांव में ही जागरण होगा। साथ ही 11, 12 और 13 नवंबर को आसपास के गांवों में ग्रामीणों को वस्त्र और कंबल वितरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *