Featured

समस्तीपुर : अज्ञात युवती की मिली लाश, आंख पर जख्म:समस्तीपुर में मॉर्निंग वॉक करने वालों की पड़ी नजर, हत्या की जताई जा रही आशंका

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ समस्तीपुर में शुक्रवार की सुबह एक युवती का शव मिला। युवती के गले पर रस्सी का निशान है, जबकि आंख पर जख्म है। माना जा रहा है कि युवती की हत्या किसी दूसरे जगह करने के बाद शव को पुल के नीचे फेंका गया है। युवती की पहचान नहीं हो पाई है। जींस और टॉप पहनी है। सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों की नजर झाझा पुल के नीचे शव पर पड़ी। लोगों ने ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि भीड़ में किसी भी लोगों ने युवती की पहचान नहीं की। युवती के दोनों आंख पर जख्म देखकर लग रहा है कि उसके आंख बदमाशों ने निकाल लिए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना खानपुर थाना क्षेत्र के शिवसिंहपुरा गांव स्थित झाझा पुल के नीचे की है। मौके पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़।

मौके पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़। युवती की अभी पहचान नहीं हुई सदर डीएसपी विजय महतो ने बताया कि खानपुर थाना क्षेत्र के शिवैशिंगपुर के झाझा पुल के पास एक लड़की का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही खानपुर पुलिस को मौके पर भेजा गया है। युवती के गले पर निशान पाया गया है। युवती कहां की रहने वाली है, इसके बारे में अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शव जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *