Featured

मधुबनी : घर से बुलाकर ठेकेदार की गोली मारकर हत्या:मधुबनी में फोन कर बाहर बुलाया था, घटना के बाद लोगों में आक्रोश

मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के धनौजा गांव में सोमवार की रात अपराधियों ने एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हरी मोहन झा (50) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की हरी मोहन झाको फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने चौक पर बुलाया था।

जिसके बाद वो जैसे ही अपने घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित चौक के पास पहुंचे तभी अज्ञात हमलावर ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद हरी मोहन झा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बता दें की जिले में इन दिनों अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे बिना किसी भय के अपराध कर रहे हैं और आराम से फरार हो जा रहे हैं।

इस हत्या से पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि जिले में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अब तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द करने की मांग की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *