Featured

बिहार : बिहार में ठंडक ने दी दस्तक, दिखने लगा घना कोहरा, जल्द पड़ने लगेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में वायु की दिशा उत्तर पश्चिमी की और रहेगी. तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है. वहीं प्रदेश में अक्टूबर के महीने में ही सुबह 6 बजे से पहले घना कोहरा देखने को मिल रहा है.
बिहार में ठंड ने दी दस्तक

बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है. प्रदेश के सभी जिलों में सुबह और शाम लोगों को ठंडक महसूस होने लगी है. वहीं आने वाले दिनों में प्रदेश का तापमान और गिरने लगेगा. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अभी 2-3 दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा.

दिखने लगा घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में वायु की दिशा उत्तर पश्चिमी की और रहेगी. तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है. वहीं प्रदेश में अक्टूबर के महीने में ही सुबह 6 बजे से पहले घना कोहरा देखने को मिल रहा है. मौसम में लगातार हो रहा बदलाव

राजधानी रांची समेत कई जिलों में मौसम लगातार बदल रहा है. कभी ठंड तो कभी गर्मी का अहसास हो रहा है. जिसके चलते लोगों में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी देखने को मिल रही है. वायरल फीवर, खांसी-जुकाम बच्चों के साथ-साथ बड़ों में भी देखने को मिल रहा है.

राजधानी की हवा हुई जहरीली

अभी ठंड की शुरुआत भी नहीं हुई और राजधानी पटना सहित बिहार के कई प्रमुख शहरों की हवा जहरीली होने लगी है राजधानी का AQI लेवल 203 पहुंच चुका है. राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिवाली को लेकर लोगों से अपील भी की है कि बिहारवासी ग्रीन पटाखे का उपयोग करें

कंस्ट्रक्शन कार्य से बढ़ रहा प्रदूषण

पिछले वर्ष ठंड के मौसम में एक दिन के लिए दुनिया में सबसे खराब राजधानी पटना की हवा थी. AQI लेवल दुनिया के कई बड़े शहरों से ऊपर पहुंच चुका था. राजधानी में सबसे अधिक कंस्ट्रक्शन कार्य की वजह से प्रदूषण बढ़ रहा है. जिसमें मुख्य रूप से सड़क पुल और मेट्रो निर्माण कार्य है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *