Featured

25 अप्रैल को ममता बनर्जी से मिलेंगे नीतीश कुमार, सीएम के बंगाल दौरे को लेकर तेज हुई राजनीति।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों विपक्षी पार्टियों के नेताओं को एक करने की कवायद में लगे हुए हैं. राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव के बाद अब वो ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार 25 अप्रैल को कोलकाता जा रहे हैं. वह कालीघाट में मुख्यमंत्री आवास पर ममता बनर्जी से मुलाकात कर सकते हैं. इस दौरान विरोधी दलों को एकजुट करने के मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है. मल्लिकार्जुन खड़गे और नीतीश कुमार चाहते हैं कि स्टालिन जैसी विपक्षी पार्टियों को लेकर ममता बनर्जी कोलकाता या दिल्ली में एक सम्मेलन बुलाएं. नीतीश कुमार का बंगाल दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

बिहार के मुख्यमंत्री कई बार यह कह चुके हैं कि यदि सभी विपक्ष दल एक साथ आ जाये तो बीजेपी को लोकसभा चुनाव में कम सीटों पर समेटा जा सकता है. हालांकि नीतीश कुमार कभी भी इन मुद्दों पर खुलकर बात नहीं करते, लेकिन उनके दिल्ली दौरे के बाद अब 25 अप्रैल को होने वाला बंगाल दौरा चर्चा का विषय बना हुआ हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *