Featured

मधुबनी : SSB ने 2 बदमाशों को देसी-कट्टा के साथ किया गिरफ्तार:मधुबनी में बाइक से जा रहे थे नेपाल, पुलिस के किया हवाले

मधुबनी में मंगलवार की देर रात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने भारत-नेपाल के बाह्य सीमा चौकी सिमराही के पास से गुप्त सूचना के आधार पर 2 संदिग्ध नेपाली व्यक्तियों को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए भारत-नेपाल सीमा पर मौजूद स्तम्भ संख्या 276/5 से लगभग 10 मीटर भारतीय क्षेत्र की तरफ दोनों को पकड़ा।

बरामद हथियार।
दोनों नेपाली व्यक्तियों की पहचान दीपेश यादव (20) और जिसन कुमार यादव (30) के रूप में की गई है। यह दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल से भारत से नेपाल जा रहे थे। बता दे कि जब्त किए गए देसी कट्टा और मोटरसाइकिल को गिरफ्तार व्यक्तियों के साथ बासोपट्टी थान को सपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *