Featured

मधुबनी : तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, युवक की मौत:परिजन बोले-प्रोग्राम में आए कलाकार को मधुबनी के लदनिया छोड़ने गया था, लौटने के दौरान हुआ हादसा

मधुबनी के लदनिया थाना क्षेत्र में सोमवार की अहले सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दोनवारी गांव निवासी देवनाथ प्रसाद यादव के बेटे मधुप कुमार(24) के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी अनुसार, दुर्गा पूजा के अवसर पर दोनवारी गांव स्थित दुर्गा मंदिर पर प्रोग्राम के बाद मधुप कलाकार को लदनिया बॉर्डर पर छोड़ने गया था। कलाकार को छोड़कर वापस लौटते समय उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। मधुप के घर न लौटने पर परिजन भी खोजबीन में लगे और छपकी स्थित पुरानी मस्जिद के पास दुर्घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।

घायल युवक को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही लदनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक मधुप कुमार अपने परिवार का इकलौता बेटा था और चार बहनों में सबसे छोटा था। उसकी इस वर्ष ग्रेजुएशन का फाइनल एग्जाम था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *