Featured

समस्तीपुर : पेड़ से बांध कर युवक की पिटाई, वीडियो वायरल:समस्तीपुर में मोबाइल चोरी के आरोप में दोस्तों ने पीटा, 2 अरेस्ट

समस्तीपुर में एक युवक को आम के पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की गई। मोबाइल चोरी के आरोप में दोस्तों ने पिटाई की है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना गुरुवार की है। पिटाई कर रहे युवकों में से सोनू कुमार और मोहम्मद गुलाब को अरेस्ट कर लिया गया है। पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

मामला सिंघिया थाना क्षेत्र के अगरौल व सीमावर्ती हसनपुर थाना क्षेत्र के दूधपूरा गाछी का है। बता दें कि गिरफ्तार दोनों युवक दुधपुरा के रहने वाले हैं। पीड़ित युवक सिंघिया थाना क्षेत्र के अगरौल गांव का सिद्धार्थ कुमार उर्फ गिल्टा है।

पेड़ से बांध कर युवक की पिटाई की गई है।
शक के आधार पर पिटाई

घटना के संबंध में बताया गया है कि गुरुवार को सोनू कुमार का मोबाइल गायब हो गया था। सीमावर्ती अगरौल गांव के सिद्धार्थ कुमार का पहले से सोनू के घर पर आना-जाना था।उस पर इन लोगों ने शक जाहिर किया। अगरौल पहुंचकर सिद्धार्थ को लोगों ने पकड़ लिया। पेड़ से बांध कर इसकी पिटाई की।

पिटाई के दौरान कुछ ग्रामीणों ने मारपीट का वीडियो भी बना लिया। जानकारी के अनुसार अगरोल और दुधपुरा की दूरी आधा किलोमीटर है। सोनू और सिद्धार्थ आपस में दोस्त थे। गुरुवार को सोनू का मोबाइल गायब होने के बाद सिद्धार्थ के साथ मारपीट की गई है। सोनू को शक था कि सिद्धार्थ ने ही उसकी मोबाइल की चोरी की है। पीड़ित का कहना है कि उसने मोबाइल की चोरी नहीं की है। पिटाई के बाद ग्रामीणों ने सिद्धार्थ को वहां से छुड़ा कर परिजनों को सौंप दिया।

दोस्तों ने युवक की पिटाई की है।
अन्य बदमाश की तलाश जारी

रोसरा डीएसपी सोनम कुमारी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में सिंघिया थाने की पुलिस ने घटनास्थल की पहचान कर पीड़ित को खोज निकाला। पीड़ित के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोनू और मोहम्मद गुलाब नाम के दो युवक को गिरफ्तार किया गया है। अन्य लोगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *