Featured

दरभंगा : शादियों के समय चंदा लेकर ग्रामीण बनाते हैं नदी पर पुल, 6 महीने के लिए मुख्य सड़क से टूट जाता है संपर्क

इस गांव में लगभग 10 हजार की आबादी रहती है, लेकिन पुल की अनुपलब्धता के कारण शादियां भी प्रभावित होती हैं. लोग नदी देखकर भाग जाते हैं, जिससे शादियों का आयोजन मुश्किल हो जाता है.

दरभंगा : जिले के कुशेश्वर स्थान प्रखंड क्षेत्र के तिलकेश्वर पंचायत के गोलमा गांव में पुल की अनुपलब्धता से स्थानीय निवासियों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इस गांव के बगल से गुजरी कोसी नदी की उप धारा की वजह से साल के 6 महीने इस गांव का संपर्क मुख्य सड़क से टूट जाता है, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित होता है. स्थानीय निवासी मिथिलेश राय बताते हैं कि वे अपने गांव घर जाने के लिए जान जोखिम में रखते हैं. हर साल इस नदी में डूबने से 2-3 लोगों की मौत होती है. लोग प्रति वर्ष आपसी चंदा सहयोग से चचरी पुल का निर्माण करते हैं, जो काफी जोखिम भरा होता है. सरकार नहीं दे रही ध्यान स्थानीय निवासियों ने कई बार शासन प्रशासन को लिखित आवेदन दिया है, लेकिन अभी तक कोई स्थाई निदान पुल का निर्माण नहीं हुआ है. उप चुनाव 2019 में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने भी इस समस्या को देखा था, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में भी यहां के निवासियों ने अपनी समस्या दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है.

 

इस गांव में लगभग 10 हजार की आबादी रहती है, लेकिन पुल की अनुपलब्धता के कारण शादियां भी प्रभावित होती हैं. लोग नदी देखकर भाग जाते हैं, जिससे शादियों का आयोजन मुश्किल हो जाता है. स्थानीय निवासी मिथिलेश राय कहते हैं कि हम भी इस राज्य में इस देश में टैक्स देते हैं, हमें भी सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए. हमें एक स्थाई पुल की जरूरत है, जिससे हमारा जीवन आसान हो सके. लोग सरकार से कर अपील दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान प्रखंड क्षेत्र के तिलकेश्वर पंचायत के गोलमा गांव के निवासियों ने सरकार से अपील की है कि उनकी समस्या को भी गौर से देखा जाए. सरकार और प्रशासन जल्द से जल्द नदी पर पुल का निर्माण शुरू करवाया जाए, जिससे कि लोगों को आवागमन में आसानी हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *