बेगूसराय : राष्ट्रीय लोक अदालत को लोगों ने सराहा, कहा- कोर्ट का चक्कर लगाने की परेशानी से मिली निजात
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा 14 सितंबर को देश भर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अदालत में अधिक से अधिक मुकदमों का निष्पादन किया जाता है। इसी क्रम में बेगूसराय जिले में भी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष कुमुद रंजन सिंह,सचिव मंजूश्री कुमारी और एसपी मनीष ने संयुक्त रूप से दीव प्रजलित कर किया। इस अवसर पर जिला एवं शत्र न्यायाधीश कुमार रंजन सिंह ने भी खुशी ज़ाहिर की।
जिला एवं शत्र न्यायाधीश कुमार रंजन सिंह ने कहा कि आज मेरे हर्ष का दिन है कि दो पक्ष आपस में मिलकर मुकदमों को समाप्त कर सकते हैं, जो एक सौभाग्य की बात है। न्यायालय में लोग बरसों से आकर छोटे-छोटे मामले को लेकर मुकदमा कर परेशान रहते हैं। काफी परेशान होते है।
इस अवसर पर जिला वकील संघ के अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद सिंह एवं अधिवक्ता संघ के महासचिव संजीत कुमार ने भी अपने अधिवक्ताओं से भी अपील की। उन्होंने कहा कि वह अपने-अपने पक्षकारों से कह सुनकर राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले का निष्पादन करवाएं ताकि न्यायालय में चल रहे मुकदमों में कमी हो आ सके।
