एक बेटे की स्थिति चिंताजनक
घायल बेटे को इलाज के लिए पीएससी में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि संजीवन महतो अपने परिवार के साथ घर में सोए हुए थे, तभी सोई अवस्था में अपराधियों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से पति-पत्नी एक पुत्र और पुत्री की गर्दन काट दी, जिसमें पति-पत्नी और पुत्री की मौत हो गई है जबकि एक पुत्र गंभीर रूप से घायल है.
मामले की चांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बछवाड़ा थाना पुलिस को दी. मौके पर पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि संजीवन महतो ने दो शादी की थी. पहले से एक बड़ा लड़का है. ग्रामीणों का कहना है कि आपसी रंजिश में ही अपराधियों ने इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. बताया ये भी जा रहा है कि अपराधियों ने एसिड भी सभी लोगों के शरीर पर डाला है. हालांकि कि पुलिस ने अभी इस मामले की कोई पुष्टि नहीं की है, घटना की असल वजह क्या है ये भी अभी मालूम नहीं है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है, अधिकारियों की पुष्टि के बाद ही मामले की असल वजह पता चलेगी. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
पुलिस प्रशासन पर उठ रहे सवाल
आपको बता दें कि पिछले महीने ही 15 जुलाई को दरभंगा में ऐसी ही एक घटना सामने आई थी, जहां सोई अवस्था में वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी. घर के अंदर क्षत विक्षत लाश मिली थी, जिसके बाद विपक्ष ने घटना को लेकर सरकार की कड़ी निंदा की गई थी और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए गए थे. अब एक महीने बाद एक और दर्दनाक घटना ने बिहार के लोगों को हिलाकर रख दिया है. लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन पर लगातार प्रशन तिन्ह खड़े हो रहे हैं.