Featuredदरभंगा

जयश्री की कामयाबी से बिहार में ओडिसी नृत्य के प्रति नई ऊर्जा का विकास : पाठक।

दरभंगा। दरभंगा की बालिका ने ओडिसी नृत्य के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित इंडियन इंस्टीच्यूट आॅफ वर्ल्ड कल्चर में

कलिंज्ञाना तौर्यतृकम, भुवनेश्वर द्वारा आयोजित शास्त्रीय नृत्य (ओडिसी विधा) में सृष्टि फाउंडेशन, लहेरियासराय ब्रांच की छात्रा जयश्री जयंती ने अपने अद्भुत ओडिसी

नृत्य की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। आर.एस टैंक, लहेरियासराय निवासी अधिवक्ता डॉ. मनोज कुमार चौधरी एवं गृहणी सविता चौधरी की 13 वर्षीय पुत्री

जयश्री जयंती ने सृष्टि फाउंडेशन के गुरु नयन मांझी के सानिध्य में ओडिसी नृत्य में बसंत पल्लवी तथा दुर्गा स्तुति की प्रस्तुति कर वाहवाही लूटी। सप्तम वर्ग की

छात्रा जयश्री जयंती को इस खास प्रस्तुति के उपरांत मुख्य अतिथि विनीत सुरेश के हाथों मुमेंटों और प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर ओडिशा के ओडिसी नृत्य गुरु विदुषी पुष्पिता मिश्रा ने

उनके इस कामयाबी पर उनके माता-पिता को बधाई दी। सृष्टि संस्था के संस्थापक जयप्रकाश पाठक ने जयश्री जयंती के उज्जवल भविष्य की कामना की, साथ में

अपने उद्बोधन में कहा कि निश्चित तौर पर जयश्री जयंती के इस कामयाबी से बिहार के मिथिला में ओडिसी नृत्य सिख रहे बच्चों में एक नई उर्जा का संचार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *