Featuredदरभंगा

डीएसपी ने प्रेमी जोड़े को मिलवाया, दरभंगा का है मामला l

जाले थाना क्षेत्र के चंदौना गांव की एक युवती ने अपने स्वजन से विद्रोह कर अपने प्रेमी के घर पहुंचकर गुपचुप गंदर्भ शादी रचा ली। लड़की अपने घर से निकलकर गांव के ही एक लड़का के घर में रहने की जानकारी पर

लड़की स्वजन लड़की को मुक्त करने को लेकर दबाव बनाने लगे। घटना जाले थाना क्षेत्र के चंदौना गांव का बताया जाता है। मामले की सूचना पर सहसपुर पंचायत के सरपंच अंजली सिंह एवं मुखिया रामयाद महतो ने

मामले में पहल करने का प्रयास किया, लेकिन लड़की ने अपने प्रेम संबंध के कारण मां-पिता के घर जाने से इंकार कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जाले पुलिस

को घटना की सूचना दिया गया। आपसी टकराव को देख जाले थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने पुलिसवल के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों प्रेमी युगल को अपने संरक्षण में

ले लिया। मामले की सूचना पर एसडीपीओ कमतौल ज्योति कुमारी जाले थाना पहुंचकर दोनों युवक-युवती से इस मामले में पूछताछ की वहीं दोनो का शैक्षणिक प्रमाणपत्र सत्यापन किया गया, जिसमें दोनों बालिग

निकले। इस मामले में दोनों के स्वजन के समक्ष डीएसपी ज्योति कुमारी ने कानूनी पेचेदगी की बाते बताते हुए दोनों पक्ष से बन्धपत्र बनवाकर दोनों के सुखी दांपत्य जीवन की कामना करते हुए स्वतंत्र जीवन जीने की करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *