Featuredदरभंगा

घर का तला तोड़ आभूषण, बर्तन सहित करीब 50 हजार की संपत्ति की चोरी।

सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कटका में अज्ञात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया है। घर का तला तोड़ आभूषण, बर्तन सहित करीब 50 हजार की संपत्ति की चोरी कर ली। इस संबंध में रास मोहन ठाकुर ने अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जिसमें कहा गया है कि वह परिवार के साथ दरभंगा शहर में रहते हैं। उनकी चाची जो पड़ोस में रहती हैं उनके द्वारा सूचना दी गई कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है।

गांव पहुंचने पर उन्होंने देखा कि घर के अंदर सभी ट्रंक का ताला टूटा हुआ है। दस किलो पीतल के बर्तन, पूजा वाला 400 ग्राम चांदी के सिक्के आदि गायब है। उसने कहा है कि तीसरी बार उसके घर

मे इस तरह की घटना हुई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान एसआई कमलेश कुमार मिश्रा को सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *