Featured

सिंहवाड़ा में आयोजित हुआ बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम


12 नवजात कन्याओं एवं उनकी माताओं को बेबी किट, फल की टोकरी एवं बधाई कार्ड देकर किया गया सम्मानित
समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार, पटना के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन, दरभंगा एवं जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), दरभंगा के तत्वावधान में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंहवाड़ा में बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 12 नवजात कन्याओं एवं उनकी माताओं को बेबी किट, फल की टोकरी एवं बधाई कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित माताओं एवं परिजनों को बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए *बाल विवाह रोकने तथा बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने* के लिए अभिभावकों को जागरूक किया गया।

विभाग की लैंगिक विशेषज्ञ डॉली कुमारी एवं वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ वीरेन्द्र कुमार द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना सहित केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

अभिभावकों को बेटियों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए *छोटी उम्र से ही बचत की आदत विकसित करने* के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी, हॉस्पिटल मैनेजर, बीसीएम, आशा फैसिलिटेटर सहित स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *