Featuredदरभंगा

हरिपट्टी गांव के चौर से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी।

दरभंगा। फेकला थाना क्षेत्र के हरिपट्टी गांव के करमिहा चौर के तालाब नुमा गड्ढे से पुलिस ने एक शव बरामद किया हैं।

शव मिलने की सूचना के बाद कई गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे, लेकिन लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी। फेकला थाना पुलिस को किसी ने सूचना दी कि गढ़े में एक लाश उफना रही है।

इस सूचना के मिलते ही थानाध्यक्ष तृषा सेन घटना स्थल पर दल-बल के साथ पहुंची। गड्ढे में लाश उफनाते देखा, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई कि उस गड्ढे से लाश निकाला जाय।

थानाध्यक्ष ने जेसीबी मंगाया और लाश को निकलवाने के बाद कब्जे में लिया। वहां एकत्रित भीड़ तरह-तरह की चर्चा करने लगी। लाश की पहचान नहीं हो सकी हैं। उक्त लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच ले जाया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस लाश के बारे में कुछ भी बताना सही नहीं होगा। फिलहाल लाश का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिर पता चलेगा कि हत्या हैं या कुछ और। उन्होंने कहा कि फिलहाल लाश के पहचान के लिए कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *