Featuredदरभंगा

ग्रामीण भारत बंद एवं देशव्यापी आम हड़ताल के अवसर पर प्रदर्शन।

चार संशोधित श्रम एवं बिजली विधेयक रद्द करने, किसानों को एमएसपी देने, खाली पदों पर बहाली करने, महंगाई पर रोक लगाने आदि मांगों को लेकर

शुक्रवार को ग्रामीण भारत बंद एवं देशव्यापी आम हड़ताल के अवसर पर संयुक्त ट्रेड यूनियन एवं संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले जुलूस निकाला गया।

यह जुलूस बस स्टैंड, लोहिया चौक, लहेरियासराय टावर, समाहरणालय होते हुए लहेरियासराय क्लब के पास आकर सभा में तब्दील हो गया।

मार्च का नेतृत्व किसान सभा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी, किसान महासभा के राज्य सह सचिव अभिषेक कुमार व किसान काउंसिल के जिला सचिव राम सागर पासवान ने किया।

रोटरी क्लब के पास आयोजित सभा की अध्यक्षता खेग्रामस जिला अध्यक्ष सत्यनारायण मुखिया, ऐक्टू के जिला अध्यक्ष उमेश साह, किसान काउंसिल के जिला अध्यक्ष महेश दुबे, सीटू के अध्यक्ष दिनेश झा, खेत

मजदूर यूनियन के जिला सचिव सुधीर कुमार, किसान सभा के जिला सचिव अली अहमद तम्मने ने किया। मौके पर सीपीएम राज्य सचिव ललन चौधरी, भाकपा (माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव,

सीपीएम कार्यकारी जिला मंत्री श्याम भारती, सीपीआई जिला सचिव नारायण जी झा, भाकपा (माले) के वरिष्ठ नेता आर के सहनी, सीपीएम नेता दिनेश झा, गोपाल ठाकुर, सुनील शर्मा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *