Thursday, September 10, 2026
Latest:
Featuredदरभंगा

तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार।

दरभंगा। सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई।

महिला गत नौ दिसंबर को अपने तीनों बच्चों को घर पर छोड़ प्रेमी के साथ भाग गई। महिला के गायब होने पर उसका पति काफी परेशान है।

महिला का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था। कई जगह खोजने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। कुछ दिन बाद महिला ने खुद पति को फोन कर दिल्ली में अपने प्रेमी के साथ रहने की जानकारी दी।

महिला अब अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। मामले को लेकर पति ने शुक्रवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में बहेड़ा थाना क्षेत्र के शिवराम निवासी जितेंद्र मंडल पर अपनी पत्नी को बहला-फुसला कर भाग ले जाने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *