Featuredदरभंगा

डीएमसीएच शराब पार्टी के मामले में पुलिस दर्ज किया एफआईआर।

दरभंगा मेडिकल कॉलेज के गेस्ट हाउस में शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने एवं गेस्ट हाउस के कमरा नं 102 से तीन बोतल विदेशी शराब की बरामदगी के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिकी में डॉ. सलीम एवं अन्य के विरूद्ध मामले दर्ज किए गए हैं।

बता दें कि 16 दिसंबर को जैसे ही वीडियो वायरल होने की सूचना एसएसपी को मिली उन्होंने फौरन इस पर संज्ञान लेते हुए बेंता ओपी को मामले की जांच का निर्देश दिया।

इसके कुछ मिनटों बाद ही सदर एसडीपीओ अमित कुमार अपने दलबल के साथ डीएमसीएच स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे। एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी शुरू हो गई। उधर दरभंगा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ केएन मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। जांच के दौरान कमरा नं 102 से तीन बोतल विदेशी शराब बरामद हुई थी।

शराब जिस कमरा से बरामद की गई वह कमरा डॉ सलीम के नाम से बुक किया गया था। जिसकी जानकारी पुलिस को गेस्ट हाउस के केयर टेकर शंकर कुमार से मिली। जिसके बाद पुलिस ने डॉ सलीम एवं अन्य अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *