Featuredदरभंगा

देसी पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार।

जाले थाना की पुलिस ने जाले-अतरबेल एसएच-97 में लतराहा में मदन साह के घर के पास 15 दिसंबर की रात गश्ती के दौरान संदिग्धावस्था में स्प्लेंडर प्लस बाइक पर सवार दो युवक की तलाशी ली। थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में पीएसआई दिव्यांशु शेखर और पुलिस बल ने तलाशी के क्रम में रंजीत साह (39 वर्ष) नामक युवक के पास से एक देसी पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस और राजीव कुमार (19 वर्ष) नामक एक युवक के पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया।

रंजीत साह सीतामढ़ी जिला के रून्नीसैदपुर थानाक्षेत्र के ठाहर वार्ड संख्या 6 निवासी जद्दोलाल साह का पुत्र है, जबकि राजीव कुमार मुजफ्फरपुर जिला के कटरा थानाक्षेत्र के शिवनगर गांव निवासी श्याम बाबू राय का पुत्र है। पुलिस की पूछताछ में दोनों अपराधियों ने बताया कि वह दोनों एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने रुन्नीसैदपुर और कटरा थाना की पुलिस से संपर्क कर दोनों युवक का आपराधिक रिकॉर्ड जुटा रही है।

पुलिस को आशंका है कि दोनों युवक आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से निकला हुआ था। पुलिस की पूछताछ में दोनों अपराधी कुछ खास नहीं उगल पाया। पुलिस ने अपराधियों की बाइक को भी जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने बताया कि दोनों के विरुद्ध स्थानीय थाना में आर्म्स एक्ट से संबंधित एक एफआईआर दर्ज कर दोनों अपराधियों को पुलिस अभिरक्षा में शनिवार को लहेरियासराय कोर्ट भेजा गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *