Featuredप्रादेशिक

क्या हुआ ऐसा कि साले ने रेत दिया जीजा का गला, फिर किया आत्म समर्पण।

बिहार के किशनगंज में बुधवार (4 अक्टूबर) को एक साले ने अपने जीजा की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी. हत्या की इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नं 9 के बसाकर टोला की है. मृतक की पहचान प्रिंस बसाक के रूप में की गई है. सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच की. वहीं, पुलिस के सामने ही हत्या का आरोपी सुजीत बसाक ने आत्मसमर्पण कर दिया.

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की सुबह ही प्रिंस बसाक और आरोपी युवक के पिता महावीर बसाक के बीच किसी चीज को लेकर विवाद हो गया था. इसके बाद प्रिंस बसाक ने अपने ससुर महावीर बसाक के साथ हाथापाई कर दी और धारदार चाकू से वार करने की कोशिश की. पिता पर हमला होते देख बेटे सुजीत बसाक ने अपने जीजा प्रिंस बसाक के हाथों से चाकू छीन लिया और उसी चाकू से प्रिंस बसाक की गला रेत दी. प्रिंस बसाक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक की मां को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. इस पूरे मामले पर प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष राजन कुमार से इस जानकारी ली गई लेकिन उन्होंने कैमरे के सामने बयान देने से मना कर दिया. एसडीपीओ गौतम कुमार से जब संपर्क किया गया तो वो पटना में थे. हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *