Featuredदरभंगाप्रादेशिक

आईटीसी के दफ्तर ड्यूटी पर जा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, इलाके में तनावपूर्ण माहौल।

बिहार के मुंगेर जिले में रविवार सुबह एक बाइक सवार अपराधियों ने आईटीसी (इंडियन टोबैको कंपनी) कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पूरबसराय ओपी क्षेत्र के ब्रह्मस्थान के पास की है।

जानकारी के अनुसार, आईटीसी कर्मी प्रेम नारायण सिंह को गोली मार दी गई। गोली प्रेम की कमर में लगी थी। कर्मी को गंभीर अवस्था में निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही दो थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

परिवार और मोहल्लेवालों में वारदात को लेकर आक्रोश है। रविवार सुबह प्रेम नारायण अपनी बाइक से ड्यूटी करने आईटीसी के दफ्तर जा रहे थे। इस बीच पूरबसराय ब्रह्मस्थान के पास बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।

आनन-फानन में इलाज के लिए प्रेम नारायण को निजी क्लिनिक ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान कर्मी ने दम तोड़ दिया।

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *